ऑनलाइन लोगो की संख्या कोरोना के कारण लगातार बढ़ी है। यूजर्स की संख्या बढ़ने से अब नेटवर्क पर भी बढ़ते दबाओ को कम करने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। YouTube , Netflix और अन्य साइटो ने भी कई कदम उठाये है। फेसबुक कंपनी का यह प्रोडक्ट व्हाट्सप्प, अब अपने यूजर्स को 15 सेकेंड से ज्यादा लम्बे वीडियो स्टेटस डालने की अनुमति नहीं देगा।
WABetainfo द्वारा सबसे पहले जानकरी दी गई है। उन्होंने कहा " हमने लेटेस्ट बीटा (v2.20.107) और स्टेबल बिल्ड्स (v2.20.89) की जाँच एंड्राइड के व्हाट्सएप्प पर की है, और अब व्हाट्सएप्प स्टेटस पर 15 सेकेंड से ज्यादा लम्बे वीडियो शेयर नहीं कर सकते"। अब अगर व्हाट्सएप्प पर 15 सेकेंड से अधिक का वीडियो डालने की कोसिस करेंगे तो यहाँ ट्रिम का ऑप्शन मिलेगा और लिखा आएगा "माय स्टेटस के लिए भेजे गए वीडियो को पहले 15 सेकेंड तक ट्रिम कर दिया जायेगा"।
जब कोई वीडियो स्टेटस पर डालेंगे तो उस वीडियो के कुछ हिस्सों को 15 सेकेंड के समय के लिए चुनना होगा। इसके बाद वीडियो अपलोड कर दे। फ़िलहाल तो यह सिर्फ भारत में होने जा रहा है।
खबरों कि माने तो सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रैफिक को घटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालाँकि , व्हाट्सएप्प के द्वारा अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। भारत में इस खबर से काफी लोग खुश नहीं है। पहले स्टेटस 30 सेकेंड का डालता था और 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो जाता था। अब यह देखना दिलचस्प होगा की लॉकडाउन के बीच यह आम जन-जीवन के मनोरंजन पर कितना असर डालता है। सर्वर पर पड़ने वाला दबाओ भी इससे किस हद तक बचेगा यह भी काफी महत्त्वपूर्ण है।

No comments:
Post a Comment