captcha क्या है और इसका प्रयोग क्यों किया जाता है - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Tuesday, April 18, 2017

captcha क्या है और इसका प्रयोग क्यों किया जाता है

हैल्लो दोस्तों, आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। दोस्तों इंटरनेट यूज करते समय अापने भी कई बार captcha भरा होगा। पर  अापने कभी सोचा है की ये captcha क्या है? इनका काम क्या है ?
दोस्तों आज हम इसी पर बात करने वाले हैं....



captcha क्या है 

                   captcha असल में एक कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो टेस्ट और ग्रेड तैयार करते हैं। जिसे सिर्फ मनुस्य ही पार कर सकते है कंप्यूटर प्रोग्राम नहीं। इसमें जो अव्यवस्थित टेक्स्ट होते है उसे आज के कंप्यूटर प्रोग्राम नहीं पढ़ सकते परन्तु मनुस्य पढ़ सकते हैं। basically CAPTCHA का मतलब होता है   “Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart”ㅣइसका उपयोग कंप्यूटर और मनुस्य को अलग करने के लिए किया जाता है। 

Google human verification के लिए 4 तरह के captcha का प्रयोग किया जाता है


  • Letter Squence CAPTCHA
  • Number Sequence CAPTCHA
  • Image Verification CAPTCHA
  • Voice Verification CAPTCHA

         

Captcha की आवश्यक्ता क्यों पड़ी ?

           Captcha जरुरत इसलिए पड़ी ताकि उन लोगो को रोका जा सके जिन्हे आप स्पैमर के नाम से भी जानते हैं।  चलिए इसे एक उदहारण से समझते हैं.. 
             जैसे की आप जीमेल पर अपना अकाउंट बनाते है तो आपकी सुविधा के लिए गूगल की तरफ से आपको 15 GB का स्पेस फ्री दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऐसे प्रोग्राम बना देते हैं जो दिनभर जीमेल पर Account ही बनाता रहता है ऐसे में एक दिन में वह प्रोग्राम बहुत सारे अकाउंट बना देता है जिससे की गूगल का बहुत सारा स्पेस बेकार चला जाता है इसलिए ऐसे प्रोग्राम को रोकने के लिए Captcha का प्रयोग किया जाता है क्योकि Captcha के टेढ़े-मेढ़े अक्षरों को केवल मनुस्य ही पढ़ सकता है और समझ सकता है लेकिन कंप्यूटर इसे पढ़ या समझ नहीं सकता।

                         दोस्तों उम्मीद है कि आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी, अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में लिखें।

                                            धन्यवाद






No comments:

Post a Comment