आज के समय में अगर देखे तो फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए है। हैकर्स आप तक पहुंच बनाने के लिए कई नए अलग अलग तरीको का इस्तेमाल करते रहते है। खासकर malicious code या malicious links का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। ये सभी अटैक आम लोगो को कई तरह के लालच देकर भी किये जाते है। जिसमे की पैसे या अन्य चीजों के बारे में बताया जाता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स बहुत ही अच्छी सुविधा प्रदान करते है अपनी चीजे किसी को भेजने के लिए। इसमें आप तक किसी भी Image , PDF , App या link को भेजा जाता है। जब आप उसपर क्लिक करते है तो आपके फ़ोन या कंप्यूटर का connection hackers के साथ बन जाता है। इस तरह वे आपके accounts पर अपना कण्ट्रोल बना लेते है। यहाँ तक की बैंक accounts तक को हैक कर लिया जाता है।
आज के इस post में हम इसी के बारे में जानेंगे की आप कैसे इन सबसे बच सकते है। आप कैसे पता लगा सकते है की किसी software या image से आप हैक हो सकते है या नहीं। तो चलिए जानते है इसके बारे में डिटेल से -
ऐसे पता करें किसी software में virus है या नहीं
अगर आपको किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा कोई app सेंड की जाती है या कोई PDF send की जाती है तो काफी ज्यादा chances होते है की इसमें malware यानि की virus or trojan हो सकते है। ऐसे सॉफ्टवेयर्स को सीधे ही install न करें। इसमें कोई malware है या नहीं ये पता करने के लिए नीचे दिए steps को follow करें।
1. सबसे पहले nodistribute.com पर जाएं।
2. यहाँ choose file option मिलेगा इस पर click करना है।
3. अपने file को select करें जिस पर आपको शक हो या जिसे किसी अनजान व्यक्ति ने आपको भेजा हो।
4. इसे nodistribute.com पर upload करदें।
5. कुछ समय बाद बहुत सारे अलग-अलग antivirus इस file को स्कैन करेंगे और अगर इसमें malware हुआ तो यहाँ Show कर देगा।
अगर इसमें कुछ नहीं मिला तो ये undetectable show करेगा। अगर आपने अच्छा सा antivirus अपने कंप्यूटर में लगा रखा है तो भी ये जरुरी नहीं है की ये उस virus को पकड़ ही ले। इसलिए ऐसे साइट में जरूर try करके देख लें।

No comments:
Post a Comment