कंपनी ने फिलहाल इसके लांच के डेट की घोषणा नहीं की है। Brien shen ने weibo पर एक पोस्टर से यह स्पष्ट किया है की इसे अप्रैल में ही लांच कर दिया जायेगा। वहीँ gizchina की रिपोर्ट में जानकारी दी है की 3c वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
स्मार्टफोन में मिलने वाला 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इससे पहले OPPO Reno Ace में उपयोग किया गया था और इस तकनीक के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन था। gizchina की रिपोर्ट के मुताबिक यह PDHM00 नाम से सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। अब कंपनी reno सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन में भी 65W फ़ास्ट चार्जिग सपोर्ट का इस्तेमाल करने वाली है।
इसके अलावा इस OPPO Reno Ace 2 में Snapdragon 865 पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी। अब तक सामने आयी जानकारियों के हिसाब से इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। स्मार्टफोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए जा सकते हैं। वही यूजर्स का मानना है की यह काफी हद तक OnePlus 7T से मिलता जुलता हो सकता है।

No comments:
Post a Comment