एंड्राइड स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेना तो आप सभी को आता ही होगा। सभी को पता है की ये कितना जरुरी है। फोन में स्क्रीनशॉट लेना काफी सारा समय और मेहनत की बचत करता है। कई ऐसे बातें होती है जिन्हे आपको दुसरो तक पंहुचाना होता है लेकिन इतना सारा आप टाइप नहीं करना चाहते तब उसकी इमेज सेंड करना ज्यादा आसान लगता है। लेकिन कई बार कुछ कामों के लिए एंड्राइड स्क्रीन की वीडियो कैप्चर करने की जरुआत महसुस होती है। आज के पोस्ट " How to record your android screen" में हम इस के बारे में बताएँगे की आप कैसे अपने एंड्राइड के स्क्रीन का वीडियो बना सकते है।
स्मार्टफोन में वैसे ये सुविधा दी गई होती है। अगर आजकल के स्मार्टफोन में देखे तो by default screen recorder मोबाइल फोन के साथ में ही देखने को मिल जाता है। लेकिन कई लोगो को इसकी जानकारी नहीं होती की इसका इस्तेमाल कैसे करना है।
एंड्राइड के स्क्रीन रिकॉर्ड करने की जरुरत आपको तब पड़ सकती है जब किसी चीज का पूरा प्रोसेस किसी को समझाना चाहते हो। हो सकता है की आप यूट्यूब पर काम करने की सोच रहे हो तब तो इसकी जरुरत बहुत ज्यादा पड़ने वाली है। तो चलिए जानते है इसके बारे में पुरे डिटेल से -
How to record any android device screen
सबसे पहले बात करते है उन एंड्राइड डिवाइसेस की जिनमे by default स्क्रीन रिकॉर्डर नहीं दिया गया होता। अगर आप एंड्राइड के पुराने मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे है तो इसमें यह फीचर आपको देखने को नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको करना ये है की सबसे पहले अपना google play store ओपन करें और नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें -
1. google play store open करके search करें screen recorder . यहाँ किसी एक स्क्रीन रिकॉर्डर का नाम बताकर उसे अच्छा कहना सही नहीं होगा। लेकिन A-Z Screen Recorder एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आपके फोन के हिसाब से अलग अलग स्क्रीन रिकॉर्डर मिल जायेंगे।
2. अब अपने मन मुताबिक कोई भी स्क्रीन रिकॉर्डर एप्प को ओपन करें।
3. इसे ओपन करने के बाद हो सकता है ये आपसे कुछ परमिशन मांगे। इन सभी परमिशन्स को allow कर दें।
4. अब इसमें रिकॉर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। इस एप्स की स्टिंग में जाएँ।
5. सेटिंग में आपको ऑडियो वीडियो सभी के ऑप्शंस दिखाई देंगे। इसे आप अपनी इच्छानुसारस सेट कर लें।
6. अब रिकॉर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका स्क्रीन रिकॉर्ड होना शुरू हो जायेगा।
How To use By default screen recorder on android device
आजकल के सभी स्मार्टफोन में by default स्क्रीन रिकॉर्डर देखने को मिल जाते है। इनका इस्तेमाल करना काफी आसान भी होता है। इसके लिए नीचे दिये स्टेप्स को फॉलो करें -
1. फोन में स्क्रीन रिकॉर्डर एप्प खोजें।
2. इसे ओपन करने के बाद आपको कैमरा का छोटा सा आइकॉन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद स्क्रीन रिकॉर्डर एप्प बंद हो जायेगा। मोबाइल की स्क्रीन आपके सामने आ जाएगी।
4. किनारे पर आपको छोटा सा आइकॉन मिलेगा उस क्लिक करें आपका स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन हो जायेगा।
5 इसके बाद रिकॉर्ड पूरा हो जाने पर इसे क्लिक करके स्टॉप दे।
रिकॉर्ड किये वीडियो आपको gallery में मिल जायेंगे।

No comments:
Post a Comment