Earn money Online : इंटरनेट से पैसा कमाने के बेस्ट तरीके - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Friday, March 6, 2020

Earn money Online : इंटरनेट से पैसा कमाने के बेस्ट तरीके

आज हम बात करेगे की आप इंटरनेट से पैसे कैसे कमा सकते है। Earn money Online : इंटरनेट से पैसा कमाने के बेस्ट तरीके कौन से है। 


आज के समय में पैसे कमाना कौन नहीं चाहता। युवा पीढ़ी जहाँ रोजगार के अवसर कम् होते जा रहे है ऐसे में वो ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीको पर विचार कर रहे है। सभी चाहते है की कोई ऐसा तरीका हो जिससे की वो घर बैठे ही काम करके पैसे कमा सकते है। और इसकी सबसे अच्छी बात ये है की इसमें कोई limitations नहीं होती की आप कितना पैसा कमा सकते। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतने ही ज्यादा पैसा कमा पाएंगे।

हम आपके लिए आज ऐसे कुछ बेहतरीन तरीके लेकर आये है जिससे की आप घर बैठे ही काम करके पैसे कमा सकते है। और इसके लिए आपको कोई फिजिकल हार्डवर्क की भी जरुरत नहीं है। आपके पास अगर कुछ होना चाहिए तो वो है एक कंप्यूटर , अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और सबसे जरुरी उस काम के लिए अच्छे स्किल्स।

तो चलिए जानते है की आखिर कौन कौन से है वो काम जिन्हे आप आसानी से घर में करके ही अच्छे पैसे कमा सकते है।

 1. Freelancing -

  फ्रीलांसिंग को आप कुछ इस प्रकार से भी समझ सकते है की मान लिजिए आपके पास कोई स्किल है या किसी काम को करने में आप एक्सपर्ट है और किसी और व्यक्ति को उसी काम को करवाना है तो आप ऐसे लोगो से जुड़ करके उनके काम को करने में उनकी हेल्प कर सकते है और इसके बदले में आपको वह व्यक्ति पैसे देगा। यही है फ़्रीलान्सिंग। 

फ्रीलांसिंग में आपको कई अलग अलग तरह के काम मिल जायेंगे और साथ ही साथ इसमें पैसे कमाने की कोई सीमा नहीं होती यानि की आपके पास जितनी अच्छी स्किल्स होगी आप उतने ही जल्दी और उतने ही अच्छे से ग्रो कर पाएंगे। Freelancing के लिए आप Outfiverr.com, upwork.com, freelancer.com और worknhire.com जैसे वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते है। 

ऐसे वेबसाइट्स पर जाकर अपना अकाउंट क्रिएट करें और अपने स्किल्स के हिंसाब से काम खोजें।


2. Blogging   


अगर आप अच्छा लिख सकते है या अच्छा कंटेंट दे सकते है तो आप blogging के field में भी आ सकते है। आज के समय में website या blog पैसे दे कर भी बनवाये जा सकते है और अगर नॉलेज है तो आप खुद भी blog बना सकते है। 

ब्लॉग बनाने के बाद जब इसमें अच्छे visitors आने लगें तो google adsense में apply करके आप earning स्टार्ट कर सकते है। अगर आपको ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है कंटेंट लिखने का तो आप हमारे वेबसाइट cyberhacks पर भी post लिख कर इसकी प्रैक्टिस कर सकते है। इसके लिए menu में guest post के option पर जाएँ और अपना पोस्ट लिख कर submit कर दे। 


3. Affiliate Marketing 

इंटरनेट पर जो ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कम्पनियाँ है जैसे की Amazon या flipkart। अगर आप ऐसे कंपनियों के प्रोडक्ट बेचने में उनकी मदद करते हो तो बदले में आपको कुछ commision मिलता है इसे ही affiliate marketing कहते है। 

इसमें prodcut sell करने के लिए आपको सबसे पहले amazon या flipkart के affiliate programme का हिस्सा बनना होगा यानि की अपना अकाउंट amazon affiliate या flipkart affiliate में create करना होगा इसके बाद आपको उस product का लिंक मिलेगा जिसे affiliate link कहा जाता है। 

जो कोई भी आपके इस लिंक से जाकर उस product को खरीदता है तो उसका कुछ हिस्सा आपको भी मिलता है। इससे भी काफी सारा पैसा कमाया जा सकता है। 

4. Servey Research or review 

कई वेबसाइट्स होते है तो आपको ऑनलाइन सर्वे भरने या रिसर्च या फिर प्रोडक्ट के रिव्यु लिखने के लिए पैसे देती है। लेकिन आप हर वेबसाइट पर भरोसा नहीं कर सकते। इस तरह की earning के लिए आप google के opinion app का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

5. Translation 

आज के समय में इंटरनेट पर हिंदी की मांग काफी तेजी से बढ़ती चली जा रही है यानि की अब अंग्रेजी कंटेंट से ज्यादा हिंदी कंटेंट लिखे जाने लगे है ऐसे में बहुत सी वेबसाइट्स ने जो पहले इंग्लिश में थी उन्होंने भी खुद के हिंदी blogs बना लिए है। ऐसे में आप भी अनुवादक का काम करके अच्छे पैसे कमा सकते है। 

 इस तरह के काम  Freelancer.in, Fiverr.com, worknhire.com और Upwork.com पर देखे जा सकते हैं।


6. Online Tution (इंटरनेट वाले मास्टर जी)

मान लीजिये की आप किसी विषय में एक्सपर्ट है , तो इंटरनेट पर हर तरह के जानकारियां लेने वाले लोग मौजूद है। इसलिए इंटरनेट पर जाइये और ज्ञान बांटना शुरू कर दीजिये। इसके लिए सबसे बेस्ट यूट्यूब ही है। इसके अलावा  Vedantu.com, MyPrivateTutor.com, BharatTutors.com और tutorindia.net पर भी कोशिशे की जा सकती हैं।

अगर आपको इनमे से किसी में भी आपको कोई परेशानी आती है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से संपर्क कर सकते है और इनके बारे और आर्टिकल्स चाहिए तो भी नीचे कमेंट करें। और हमारी एक और वेबसाइट http://tricksraman.tk/ पर भी जरूर विजिट करें।  

No comments:

Post a Comment