WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से इस्तेमाल करने का तरीका - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Saturday, February 29, 2020

WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से इस्तेमाल करने का तरीका

क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप को लैंडलाइन नंबर से भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर आप अपने निजी नंबर को छिपाए रखना चाहते हैं तो बता दें कि WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से चलाया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आज के समय में दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप्प है। भारत में इसकी दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से भी कोई इनकार नहीं किया जा सकता। व्हाट्सप्प आज सिर्फ एक मैसेजिंग एप्प नहीं रह गया है अब ये वीडियो कॉलिंग और वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी अपने यूजर्स को प्रदान करती है। इसका इस्तेमाल लोगो से जान पहचान बढ़ने में काफी अधिक होता है। 

कुछ समय पहले ही वहस्टाप्प ने अपना बिजनेस एप्प लॉच किया था जिससे की बिज़नेस मैन्स को अपने अपने कस्टमर्स से संपर्क साधने का एक नया तरीका मिल गया। लेकिन क्या आप जानते है की व्हाट्सएप्प को अपने लैंडलाइन नंबर से भी चलाया जा सकता है। अगर आप अपना निजी नंबर नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो आप अपना लैंडलाइन नंबर भी इस्तेमाल कर सकते है। 

कई लोग जो अपने बिजनेस के लिए निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। 

ऐसे करें लैंडलाइन नंबर से WhatsApp का इस्तेमाल 

1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप को इंस्टॉल कर लें। इसके बाद अपने मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप या व्हाट्सऐप सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर ऐप को खोलें।

2. इसके बाद WhatsApp ऐप आपको कंट्री कोड चुनने को कहेगा। इसके बाद 10 आंकड़ों वाला मोबाइल नंबर डालने को कहा जाएगा। यहां पर आप अपना लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं।

3. ऐप में वैरिफिकेशन एसएमएस या कॉलिंग के ज़रिए होगा। क्योंकि आपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल किया है। इसलिए एसएमएस तो नहीं आएगा। लेकिन ऐप पहले एसएमएस ही भेजता है। फिर करीब 1 मिनट बाद दोबारा एसएमएस भेजने या कॉल करने वाला बटन एक्टिव हो जाता है। यहां पर आप “Call Me” विकल्प चुन लें।

4. आप जैसे ही कॉल विकल्प चुनेंगे, आपके लैंडलाइन नंबर पर कॉल आ जाएगा। यह एक ऑटोमैटिक वॉयस कॉल होता है। इसमें आपको  6 आंकड़ों वाला वैरिफिकेशन कोड बताया जाएगा।  

आप इसी वैरिफिकेशन कोड को ऐप में डाल दें। इसके बाद आपका आपके व्हाट्सऐप अकाउंट लैंडलाइन नंबर पर सेटअप होने लगेगा। यहां पर पहले की तरह प्रोफाइल फोटो और नाम तय कर सकते हैं।

Also Visit Our New Website - cyberhacks.in

No comments:

Post a Comment