ऐसे बनाये सिर्फ 10 मिनट में अपनी वेबसाइट। पैसे कमाने का बेस्ट तरीका - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Sunday, March 29, 2020

ऐसे बनाये सिर्फ 10 मिनट में अपनी वेबसाइट। पैसे कमाने का बेस्ट तरीका

आप सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही है। हर रोज गूगल पर काफी कुछ खोजते भी होंगे। किसी भी समस्या की जानकारी के लिए इंटरनेट के माध्यम से कई सारी वेबसाइटस में  विजिट भी करते है ,  लेकिन क्या आपको पता है की वेबसाइट काम कैसे करते है ? या फिर आप खुद की वेबसाइट कैसे तैयार कर सकते है ? क्या वेबसाइट पैसे कमाने का एक अच्छा माध्यम हो सकता है ? तो आज के इस पोस्ट में हम आपको देंगे इन्ही सवालो के जवाब। आपको आज डिटेल से बताएँगे की आप कैसे सिर्फ 10 मिनट में अपनी वेबसाइट बना सकते है। वो भी बिलकुल मुफ्त में।

एक वेबसाइट तैयार करने के लिए काफी सारी चीजों की जरुरत होती है , जैसे की Hosting, Domain name इसमें सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। ये दोनों चीजें आपको पेड और फ्री दोनों ही मिल जाती है। लेकिन अगर पैसे कमाने के दृष्टिकोण से देखे तो पेड सर्विस लेना ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फ्री की वेबसाइट में भी आप अपने हिसाब से डोमेन इस्तेमाल कर सकते है। उदा. के लिए हमारी वेबसाइट http://tricksraman.tk/ एक फ्री वेबसाइट है और हमारी एक और वेबसाइट http://cyberhacks.in/ एक पेड वेबसाइट है।

google आपको ऐसी सर्विस प्रोवाइड कराता है जिसका इस्तेमाल करके बिना एक भी पैसा खर्च किये वेबसाइट तैयार की जा सकती है। इस सर्विस को हम blogger के नाम से जानते है। ये इस्तेमाल में काफी आसान होता है और एक बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस भी देता है। गूगल पर सबसे ज्यादा वेबसाइट वर्डप्रेस पर बने है उसके बाद blogger दूसरे नंबर पर है। तो चलिए जानते है की आप कैसे सिर्फ 10 मिनट में अपना खुद का वेबसाइट बना सकते है -

How to Create Your Own Website 

अपनी खुद की वेबसाइट बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक गूगल अकाउंट यानि की जीमेल अकाउंट होना चाहिए। जीमेल तो आपके पास होगा ही। अगर नहीं है तो gmail.com पर जाके एक अकाउंट क्रिएट कर लें। 

अब blogger.com जाएँ। यहाँ जाने के बाद सबसे आपको create your blog and sign in का option दिखाई देगा। यहाँ आप दोनों में से किसी भी option पर क्लिक कर सकते है। 


यहाँ क्लिक करने के बाद आपका ईमेल मांगेगा उसे डाल के next पर क्लिक करें। अब यहाँ अपना पासवर्ड डालें फिर आपका अकाउंट लॉगिन हो जायेगा। 



लॉगिन होने के बाद आपको website का नाम (Title) और Domain डालने को कहेगा। डोमेन जरुरी नहीं है की आप जो सोचे वो available हो इसलिए कोई यूनिक सा नाम चुने। 



अब अगले पेज पर आपका नाम पूछा जायेगा उसे डालके ओके कर दें। अब आपकी वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। 



आपको डैशबोर्ड देखने को मिलेगा जहाँ बहुत सारे options available होंगे। इनका इस्तेमाल वेबसाइट को बनाने और उनको मेन्टेन करने में किया जाता है। आगे हम आपको अपने पोस्ट और साथ ही साथ अपने youtube channel tricksraman पर इसकी पूरी जानकरी देंगे। जिसमे हम बताएँगे की कैसे किसी वेबसाइट को design किया जाता है। इसमें जरुरी options को add किये आने सम्बंधित सभी जनकारियाँ आपको प्रदान की जाएँगी। 





No comments:

Post a Comment