How to Hide Your Personal Chat Conversations on WhatsApp (In Hindi) - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Sunday, December 22, 2019

How to Hide Your Personal Chat Conversations on WhatsApp (In Hindi)

हैल्लो दोस्तों , आप सभी का TricksRaman Blog पर स्वागत है, मैं हूँ रमन गुप्ता।

Hide Whatsapp


आज के समय में हर व्यक्ति जहाँ व्हाट्सप्प से जुड़ चूका है या जुड़ता जा रहा है ऐसे में जरुरी हो जाता है की आप अपने प्राइवेसी को लेकर काफी सत्तर्क रहें। इसलिए हम इस ब्लॉग पर आपके लिए काफी सारे ऐसे पोस्ट लेकर आते है जिससे की आप अपनी security को maintain कर सकते है और साथ ही साथ अपने knowledge को बढ़ा सकते है।

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूँ आप अपने whatsapp पर कैसे किसी के साथ भी किये गए चैट को बड़ी ही आसानी से hide कर सकते है या उसे छुपा सकते है। वो भी बिना किसी app या software का इस्तेमाल किये।
 
 ये whatsapp का ही एक feature है हो सकता है की आपको इसके बारे में पहले से पता हो और अगर आपको इसके बारे में पहले से नहीं पता तो ये पोस्ट आपके लिए काफी काम का होने वाला है।

 तो चलिए जानते है इसके बारे में पुरे detail  से -

1. सबसे पहले अपना whatsapp open करें।

how to hide whatsapp chat

2. अब इस चैट पर जाएँ जिसे आप hide करना चाहते है। ध्यान रहे आपको इसे open नहीं करना है।

3. अब इस पर थोड़ी देर तक click or touch किये रहे जिससे की यह select हो जाए।

4. अब ऊपर आपको कुछ options show होंगे जिसमे आपको archive का option मिलेगा इस पर touch करें।

how to hide whatsapp chat

   अब आपका चैट पूरी तरह से hide हो जायेगा। अब आपने इसे successfully hide कर लिया है तो चलिए जानते है की अब इसे वापस कैसे unhide कर सकते है।

इसके लिए आपको अपने whatsapp app को open करके सबसे नीचे चले जाना है। यहाँ पर आपको एक Archive नाम का opition मिलेगा इस पर click करें। अब आपने जो भी चैट hide किये है वो यहाँ पर आपको show हो जायेंगे।

इससे unhide करने के लिए आपको फिर से इस पर थोड़ी देर तक touch किये रहना है। अब आपको ऊपर फिर से कुछ option show होंगे जिसमे आपको unarchived चैट के option पर टच करना है अब आपका चैट unhide हो जाएगा।

उम्मीद है दोस्तों आपको ये post पसंद आयी होगी अगर आपके कोई सवाल है या आप किसी भी topic पर post चाहते है तो नीचे comment करें मैं उस पर post जरूर लिखूंगा। और आप हमारे YouTube channel tricksraman को भी जरूर subscribe कर ले।

तो मिलते है अगले पोस्ट पर तब तक के लिए goodbye

No comments:

Post a Comment