ऐसे बनायें आपने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट इस्तेमाल करें ये सीक्रेट ट्रिक - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Sunday, December 22, 2019

ऐसे बनायें आपने स्मार्टफोन को सुपरफास्ट इस्तेमाल करें ये सीक्रेट ट्रिक

हैल्लो दोस्तों , मैं हूँ रमन गुप्ता और आप सभी का TricksRaman Blog पर स्वागत है।


आप सभी के आस अपना एक smart Phone तो होगा ही और हर रोज आप कई अलग अलग कामों के लिए इसका इस्तेमाल भी करते ही होंगे। लेकिन तब क्या हो जब आपका फ़ोन hang होने लग जाए या काफी slow हो जाए ? ऐसे परेशानियों से तो आपका सामना भी कभी न कभी हुआ ही होगा। जिसके कारण कई  महत्वपूर्ण कामों को करने में दिक्कतें भी हुई होगी।

तो दोस्तों आज के इस article में मैं आपको डिटेल से बताने वाला हूँ की कैसे आप अपने smart phone में कुछ setting करके इसे काफी fast बना सकते है। इसके लिए आपको कुछ बहुत ज्यादा Knowledge की भी आवश्यकता नहीं है। यानि की आप इसे बड़ी ही आसानी से कर सकते है।

 इसके लिए आप नीचे दिए गए steps को follow करें -

- सबसे पहले अपने फ़ोन में दिए गए settings में जाएँ। 
How to speed up android device


-अब यहाँ about phone के option में जाके build number में बार- बार tap करें और अगर आप redmi के updated version का इस्तेमाल कर रहे है तो about phone में जाके MIUI Version के option पर बार-बार  touch करें। ऐसा करने पर आपको "you are now developer" लिखा हुआ स्क्रीन पर show होगा।

How to speed up android device

- अब आपको back चले जाना है यहाँ नीचे जाने पर 'develper Option' मिलेगा और redmi users को Additional settings के option के अंदर जाने पर 'developer options' मिलेगा। 

How to speed up android device
-  इसे open करके नीचे scroll करना है यहाँ आपको windows animation scale ,  Transition animation scale और Animator duration scale के options दिखाई देंगे। फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए default settings  को बदलना है।
How to speed up android device

- यहाँ आप देखेंगे की ये तीन पहले से 1x पर सेट है।  आपको इसे चेंज कर 0.5x पर सेट कर लेना है।

      settings में किये बदलाव के बाद आपके smartphone की speed नए जैसी हो जाएगी। फोन में multitasking , Go Home , स्वाइपिंग और setting adjustment में आपको फर्क महसूस होगा। अगर आपको स्पीड ज्यादा लगे तो फिर से इसे 1x पर set कर सकते है।

इस ट्रिक को सभी smart phone पर use किया जा सकता है। हालंकि , फोन में दिए गए build number की location model के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी। हमारे पोस्ट के practical videos पाने के लिए हमारे YouTube channel Tricksraman को जरूर subscribe कर ले। और अगर आपके किसी भी प्रकार के कोई भी सवाल है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो नीचे कमेंट करें मैं उस पर पोस्ट जरूर लिखूंगा।

मिलते है अगले पोस्ट में तब तक के लिए goodbye .
  

No comments:

Post a Comment