What is the offline server and how to set up localhost in your computer system - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Saturday, January 19, 2019

What is the offline server and how to set up localhost in your computer system

What is the offline server and how to set up localhost in your computer system


 आपके system में localhost को access करने के लिए offline servers का  इस्तेमाल किया जाता है , इसे hackers का घर भी कहते है।


क्या आप भी प्रोग्रामिंग में दिलचस्पी रखते है या फिर web development सीखना चाहते है तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है की आपके पास एक ऐसा सर्वर होना चाहिए जिसपे की आप अपनी programming skills को test कर सकते है। यही server प्रदान करने का काम करता है xampp। इसके अलावा और भी कई ऐसे software's हैं जो आपको आपके computer system पर offline server प्रदान करने का कार्य करते है।

XAMPP एक offline server है जिसका प्रयोग आप बिना Internet connection के भी अपने computer में कर सकते है और यह आपको काफी अच्छा वातावरण प्रदान करता है आपकी programming skills को test करने के लिए। xampp आपको इसकी official website से मिल जायेगा। यह 32 bit and 64 bit में उपलब्ध है। आप चाहें तो किसी अन्य software का इस्तेमाल भी कर सकते है, लेकिन मैं यहाँ आपको xampp के बारे में बताने वाला हूँ।

ये server आपके computer के अंदर ही आपको website create करने के साथ साथ अगर आप hacking के field में भी interest रखते है तो आपको ये hacking attacks perform करने की भी आजादी देता है। जिसमे की आप किसी भी प्रकार के hacking attacks perform कर अपनी skills को test और improve कर सकते है।

आगे मैं आपको बताऊंगा की आप कैसे localhost पर hacking attacks perform करेंगे

 How to setup Localhost in your computer system

अपने computer system में localhost को setup करने के लिए सबसे पहले आपको xampp या wamp जैसे किसी software की जरुरत होगी।आप चाहें तो इनके अलावा किसी और software का इस्तेमाल भी कर सकते है। मैं आपको इस article में xampp से localhost setup करना बताऊंगा , तो चलिए शुरू करते है। आप step by step इसे follow करते जाइये -

  • सबसे पहले xampp की official website से xampp software download करें। 
  • जहाँ इसे डाउनलोड किया है उस folder में जाकर इसके setup को run करें या इस पर double क्लिक करें। 
  • अब आपको इसमें next का option मिलेगा आपको बस next next करते जाना है। 
  • इसमें आपको फाइल installation का location change करने का option भी मिलेगा आप चाहें तो इसकी लोकेशन को चेंज भी  कर सकते है या फिर इसे default भी रहने दे सकते है। 
  • इसके बाद फिर next के option पर click करें। 
  • इसका installation process start हो जायेगा। 
  • अब finish के option पर click करना है इसके बाद आपका xampp control panel open हो जाएगा।
इतना हो जाने के बाद आपको इसमें Apache , MySQL and कुछ और options मिलेंगे , जिसके बगल में start लिखा हुआ होगा। अभी आपको सिर्फ Apache and MySQL को ही जानना है , बाकि options के बारे में हम किसी और article में चर्चा करेंगे।

इसमे आपको Apache और MySQL को start करना है , इसे करते टाइम हो सकता है आपका computer system आपसे कुछ permissions मांगे। यह permissions उसे दे दें। अब आपका xampp server स्टार्ट हो जायेगा और इसके बाद आप अपना browser open कर लें , इसके लिए chrome या FireFox browser का प्रयोग करें। 

अपना browser open कर लेने के बाद उसके URL box में जाएँ , और वहां पर localhost:8080 या 127.0.0.1 type कर search करें। अब आपका localhost  तैयार है। इसके अंदर फाइल डालने के लिए आप my computer में C Folder में जाएँ या जहाँ आपने इसे install किया है वहां जाए , इसके बाद 

  • इस folder में आपको xampp नाम की एक file मिलेगी उसे open करें। 
  • इसमें htdocs name का एक और file मिलेगा उसे open करें। 
  • यहाँ आपको अपने उस file या data को paste कर देना है जिसे आप localhost पर run करना चाहते है। 
इसके बाद वापस अपने browser पर जाएँ और फिर से localhost:8080 पे जाएँ और यहाँ आपको वह file मिल जाएगी , जिसे आपने htdocs में paste किया था। 

उम्मीद है आपको ये post पसंद आयी होगी , आगे के post में हम जानेंगे की आप कैसे localhost पर hacking attacks perform कर सकते है और अगर आपको xampp को install करते समय कोई problem या error आती है तो नीचे comment करें। और अगर आपके किसी भी प्रकार के सवाल है या आप किसी भी topic पर post चाहते है तो नीचे comment करें या आप चाहें तो मुझे मेरे email- ramangupta512@gmail.com पर mail भी कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment