आज के समय में अगर देखा जाय तो अब काफी सारे लोग cyber security में interest लेने लगे है और बहुत से लोग ऐसे भी है जो hacking सिख कर hacking के field में अपना carrier बनाना चाहते है। यहाँ तक तो सब ठीक है लेकिन परेशानी तब होती है जब लोगो को यह पता नहीं होता की उन्हें हैकिंग कहाँ करनी चाहिए और खासकर वे इन बातों को भी नहीं समझ पातें है की hacking का दायरा या सीमाएं क्या है और जाने अनजाने में वे किसी भी website या server या system पर hacking Attack कर बैठते है और खुद को एक बहुत बड़ी मुसीबत में फसा लेते है।
अगर आप भी hacking के field में interest रखते है तो आपको भी अपने interest को लेकर काफी सतर्क रहना चाहिए। hacking कोई गलत चीज नहीं है लेकिन इसे करने के लिए आपको काफी सारी चीजों को ध्यान में रखना पढ़ता है जिससे की आप जाने अनजाने में किसी का नुकसान न कर बैठे। तो आज मैं आपको इसी के बारे में बताने वाला हूँ की आपको Hacking Skills का प्रयोग कहाँ करना चहिये और इसका प्रायोग आप कैसे करेंगे। इस तरीके का प्रयोग कर आप बिना किसी भी मुसीबत में पड़े अपने Hacking Skills का बड़ी ही आसानी से आप टेस्ट कर सकते है।
आज मैं आपको बताने वाला हूँ DVWA के बारे में। DVWA का प्रयोग आपको अपने localhost पर करना है , जैसा की मैंने अपनी पिछले पोस्ट में बतया था की localhost क्या होता है और इसको setup कैसे क्या जाता है। अगर आप localhost के बारे में नहीं जानते तो पहले उस article को पढ़ लीजिये। अब आगे के post में हम detail से जानेंगे की DVWA क्या होता है ? और इसका प्रयोग कैसे किया जाता है और आप DVWA को अपने localhost पर कैसे install करेंगे। तो चलिए जानते है पुरे detail से -
What is DVWA ? DVWA क्या है ?
DVWA इसका पूरा नाम - Damn Vulnerable Web Application है। ये एक Vulnerable Web Application है जो PHP & MySQL से बना है। इस Web Application को आप अपने localhost या XAMPP server में install कर सकते हो। इस DVWA (Damn Vulnerable Web Application ) को penetration testers और Hackers के skills को test करने के लिए बनाया गया है। इस Web Application में बहुत सारी कमिया पाई जाती है जिससे की आप vulnerabilities के बारे में detail से सिख सकते है।
How To Setup DVWA ? DVWA को setup कैसे करें ?
DVWA को setup करने के लिए आप इसे step by step follow करते जाइये -
- सबसे पहले DVWA की official website से इस application को download कर लीजिये।
- अब अपने download file में जाकर या जहाँ आपने इसे download किया है उस folder को ओपन करें।
- यह application archive file में download होगा।
- इसे आपको वहां install करना है जहाँ आपने अपने Xampp server को install किया था यानि की अगर आपने Xampp server को C Folder में install किया था तो उस folder में Xampp नाम की file मिलेगी उसे open करे उसके अंदर htdocs नाम की file मिलेगी इसे वही extract कर लें।
- अब DVWA की फाइल को open करें और उसमे Config.Inc.Php नाम के फाइल में double click करें और उसे Notepad में open करें।
- अब इसमें आपको password लिखा हुआ मिलेगा उसे मिटा दें और इसे फिर से config.inc नाम से सेव करें। ध्यान रहे की यह फाइल config.inc नाम से ही हो , इसमें .Php नहीं होनी चाहिए, अगर है तो उसे rename करके मिटा दें।
- अब अपने Xampp server का control panel open करें और उसमे Apache और MySQL को start कर दें।
- अब अपने chrome या firefox browser को open करें और उसके url box में localhost:8080 type करके enter करें।
- अब आप localhost में पहुंच जायेंगे यहाँ आपको DVWA को फाइल मिलेगी या वह सीधे ही open हो जायेगा।
- यहाँ आपको login panel मिलेगा जिसमे कि आपको username - admin और password में password ही डालना है।
- अब आप यहाँ किसी भी प्रकार के हैकिंग attacks perform कर सकते हो।
उम्मीद है आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आयी होगी। अगर आपके कोई सवाल है या आप किसी भी Topic पर post चाहते है तो नीचे comment करें या आप चाहें तो मुझे मेरे email - ramangupta512@gmail.com पर मेल भी कर सकते है।

No comments:
Post a Comment