............welcome to TricksRaman............
आज के समय में जहा काफी सारी चीजे पूरी तरह से इंटरनेट पर आधारित है और इनमे बहुत सारी चीजे ऐसे है जो हमारे दैनिक जीवन का एक अहम् हिस्सा भी बन चुकी है और लगातार बढ़ती हुई तकनीक और इनमे हो रहे updates आपके हर minute को इंटरनेट से जोड़े रखती है।
लेकिन आपके हर रोज के कार्यो जैसे बैंक अकाउंट एवं अन्य social media platforms आपको जितनी अच्छी सुविधाएँ देते हैं उनके हैक हो जाने का खतरा भी उतना ही अधिक रहता है और इन्ही हैकिंग से बचने के लिए ही जिसका इस्तेमाल किया जाता है वह है two -step verification . आज के समय में इस feature का इस्तेमाल बहुत से लोग online transaction , अपने फेसबुक ,व्हाट्सप्प account etc को सुरक्षित रखने के लिए करते है।
आज मैं आपको इसके बारे में पूरी डिटेल से बताने वाला हूँ की आखिर two step verification होता क्या है यह कैसे काम करता है।
What is Two Step verification ? टू स्टेप वेरिफिकेशन क्या है ?
एक तरह से आप इसे security की एक और layer भी कह सकते है। यह verification खासकर उन लोगो के लिए बहुत ही अच्छा होता है जो अपने बहुत से Accounts का password same ही रख देते है ऐसे में अगर उनका password किसी ने हैक कर लिया तो वह उनका सारा data आसानी से access कर सकता है।
लेकिन 2 step verification होने पर यदि कोई आपका password हैक भी कर लेता है तो भी वह आपका account access नहीं कर पायेगा क्योकि तब उसे OTP यानि One Time Password की आवश्यकता होगी जो की सिर्फ आपके ही मोबाइल नंबर पर आएगा और इसके बिना कोई भी आपका account Access नहीं कर सकता।
2 step verification आपकी security को डबल कर देता है और आपको हमेशा secure रखता है।
2 Step verification कैसे काम करता है ?
2 step verification कुछ इस प्रकार से काम करता है की जब कोई भी अपना Account जिसमे 2 Step verification लगा हो उसे login करता है तो वह सबसे पहले अपना username और password डालता है जिसके सही होने पर अगले स्टेप में उस user के द्वारा ragisterd mobile number पर एक code आता है जिसे OTP यानि One Time Password कहते है।
login करने के लिए user को इस otp को उसमे डालना पड़ता है उसके बाद ही वह उस अकाउंट को access कर पता है और इस code के बिना वह इस account को access नहीं कर सकता है।
2 Step verification के फायदे और नुकसान -
जैसे हर चीज के कुछ न कुछ फायदे एवं नुकसान दोनों ही होते है उसी प्रकार से इसके भी कुछ फायदे और नुकसान है।
इसके फायदे ये है की-
इससे आपके account को double security मिलती है।
यह किसी भी प्रकार के unauthorized Access से आपके account को बचाता है।
online Transaction को सुरक्षित है।
इससे होने वाले नुकसान -
यह आपके लिए सबसे ज्यादा परेशानी तब खड़ी कर सकता है जब आपका mobile number कही खो जाय क्योकि login करने के लिए आपको otp की जरुरत होगी जो कि सिर्फ आपके ही mobile नंबर पर आएगी।
नोट - उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके कोई भी सवाल या सुझाव है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो नीचे कमेंट करें या मुझे मेरे ईमेल - ramangupta512@gmail.com पर mail भी कर सकते हैं।
नोट - उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके कोई भी सवाल या सुझाव है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो नीचे कमेंट करें या मुझे मेरे ईमेल - ramangupta512@gmail.com पर mail भी कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment