Network is missing! Then how does 'Emergency calls' work ?? नेटवर्क है गायब! फिर कैसे हो जाती है 'इमरजेंसी कॉल', जानें पूरी जानकारी - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Monday, October 29, 2018

Network is missing! Then how does 'Emergency calls' work ?? नेटवर्क है गायब! फिर कैसे हो जाती है 'इमरजेंसी कॉल', जानें पूरी जानकारी


नेटवर्क के बिना किसी भी मोबाइल फोन के वजूद की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंटरनेट चलाना हो या टेक्स्ट या फिर कोई कॉल करनी हो। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की नेटवर्क के गायब होने पर भी 'Emergency call' कैसे हो जाती है , आइये जाने क्या है वजह........

पहले समझें कैसे काम करता है नेटवर्क 

मोबाइल फोन का पूरा मैकेनिज्म नेटवर्क या टावर पर डिपेंड करता है। आप जब अपने फोन पर किसी व्यक्ति को कॉल करते है तो आपके मोबाइल से एक सिग्नल निकल कर आपके सबसे नजदीक टावर तक पहुँचता है। यह सिग्नल उसमे लगे सेन्डर और रिसीवर की मदद से आगे के टावर तक भेज दिया जाता है और इसी प्रक्रिया में चलते हुए यह सिग्नल उस व्यक्ति तक पहुंच जाती है जिसे आपने कॉल किया है।  और इस तरह आपकी कॉल उस व्यक्ति से कनेक्ट हो जाती है।  लेकिन तब क्या हो जब आपके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाय ?? ऐसे में आपका कॉल आगे नहीं बढ़ता और मोबाइल में इमरजेंसी कॉल के अलावा और कोई कॉल आ या जा नहीं सकती। 


इमरजेंसी कॉल का क्या है रहस्य 

अक्सर लोग यह सोचते है की मोबाइल में इमरजेंसी कॉल आने - जाने के लिए कोई मशीनरी सिस्टम फिट है जो बिना नेटवर्क के ही इमरजेंसी कॉल की सुविधा प्रदान करती है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते है ? लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। जैसा की पहले ही बताया गया है की मोबाइल से कॉल आने जाने के लिए नेटवर्क की आवश्यकता होती है ऐसे में इमरजेंसी कॉल भी नेटवर्क के द्वारा ही हो सकती है। कहने का तात्पर्य यह है की जब कोई इमरजेंसी कॉल की जाती है तब मोबाइल से सिग्नल निकलकर किसी न किसी कंपनी के टावर तक पहुंच जाती है। यहाँ यह जरुरी नहीं है की आप जिस कंपनी के उपभोक्ता है उसी कंपनी के टावर तक सिग्नल पहुंचे।  इमरजेंसी के समय सभी मोबाइल कंपनियां एक दूसरे के टावर का इस्तेमाल करती है और कॉल को उसके सही स्थान तक यानि रिसीवर तक पंहुचा देती है। 

विदेशो में नहीं होती सिम की जरुरत 

ऐसे बहुत से देश है खासकर पश्चिम के देश जहाँ इमरजेंसी कॉल के लिए सिम की जरुरत भी नहीं होती है। इंग्लैंड और यूएस जैसे देशो में मोबाइल में लगे एंटीना का प्रयोग इमरजेंसी कॉल के लिए किया जाता है। लेकिन भारत में ऐसी सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। 

नोट -  उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी।  अगर आपके कोई भी सवाल या सुझाव है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो नीचे कमेंट करें।  या फिर मुझे मेरे email - ramangupta512@gmail.com पर mail करें।

No comments:

Post a Comment