आज के समय में images click करना तो एक आम बात हो गई है और खास कर जहाँ हर व्यक्ति के पास मोबाइल है तो सेल्फी का क्रेज भी बढ़ता ही जा रहा है। आपने वो लाइन तो सुनी ही होगी कि " pictures अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है"। pictures का इस्तेमाल अपने सबसे अच्छे पलों को संभाल कर रखने के लिए किया जाता है लेकिन social media पर इसका इस्तेमाल और भी कई तरह से किया जाता है , सोशल मीडिया पर इमेजेस के साथ छेड़छाड़ कर उसका इस्तेमाल अफवाहों को फ़ैलाने के लिए किया जाता है , आप भी हर रोज फेसबुक , ट्वीटर , व्हाट्सप्प पर ऐसे बहुत सी फोटोज देखते होंगे जिसमे ऐसे चीजों का दवा कर दिया जाता है जो की हक़ीक़त में होती ही नहीं है।
तो दोस्तों आज मैं आपके लिए ऐसे technique ले कर करे आया हूँ जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी इमेज से उसकी सारी जानकारी निकल सकते हैं। यह एक Forensic technique है जिसका इस्तेमाल साइबर क्राइम्स को रोकने के लिए forensic department के द्वारा भी किया जाता है। इसकी मदद से आप किसी भी image से उसकी सारी जानकारी निकाल सकते हो यानि की आप किसी इमेज को कब , कहा , किस जगह पर क्लिक किया गया और इसे कब modified किया गया है etc. के बारे में जान सकते हो । तो चलिए जानते इस technique के बारे में पूरी डिटेल से -
सबसे पहले तो इस technique का यूज़ करने के लिए आपको थोड़ी बहुत cmd ( command prompt window ) के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योकि इसके लिए जिस टूल के बारे में मैं बताने वाला हूँ उसका इस्तेमाल आपको cmd के द्वारा ही करना है। इस टूल्स को cmd में commands की help से run किया जाता है। वैसे अगर आपको cmd यूज करना नहीं आता तो भी कोई बात नहीं है क्योकि इस tool को चलाना बहुत ही आसान है और मैं पुरे डिटेल से step by step इसके बारे में बताने वाला हूँ तो आपको बस वैसे ही करते जाना है। तो चलिए जानते है ये कौन सा टूल है और इसका इस्तेमाल आप कैसे करेंगे -
इस टूल का नाम है exif Tool . सबसे पहले आपको इस टूल को डाउनलोड करना है इस टूल को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह टूल आपको Zip Formate में मिलेगा , इसे सबसे पहले आपको extract करना पड़ेगा। इसे extract करने के लिए इस पर right click करें और फिर एक Menu open होगा जिसमे आपको Extract here या extract all का ऑप्शन मिलेगा आपको उसपे क्लिक करना है और फिर आपको यह extract होकर Exif नाम से ही एक फोल्डर में मिल जायेगा।
अब आपको इस Folder में double click करके इसे open करना है इसमें वह टूल मिलेगा।आपको इस टूल को यहाँ से open नहीं करना है बल्कि इसी folder में आपको उस image को डालना है जिसकी आप detail निकलना चाहते हो इसके लिए इस फोल्डर में उस इमेज को copy करके paste कर दें। आप जिस इमेज को इस फोल्डर में डालेंगे उस इमेज का नाम और Extantsion दोनों को याद रखें। ex- Tricks.jpg , इसमें Tricks नाम है और jpg उसका extentsion है, इसमें आपकी image jpg , jpeg, png etc किसी में भी हो सकती है।
अब आपको अपने कंप्यूटर में नीचे start menu पर click करना है और आपको यहाँ search box में "cmd" type करके enter press करना है इसके बाद आपके सामने black window ओपन होगी यही command propmt window है और इसी में आपको commands डालकर exif tool को चलना है। यहाँ से आपको अपने उस फोल्डर तक पहुचना है जहा आपका exif tool और आपकी इमेज है , वैसे आप इसे डाउनलोड करेंगे तो यह आपके डाउनलोड फोल्डर में ही डाउनलोड होगा अगर अपने अपना डाउनलोड location change न किया हो। तो मैं मानकर चलता हूँ की आपका टूल आपके डाउनलोड फोल्डर में ही है। अब आप आगे step by step ये commands डालते जाइये -
1 आपको सबसे पहले cmd open करने के बाद "cd downloads" type करके enter press करना है इससे आप डाउनलोड फोल्डर में पहुंच जायेंगे।
2. अब आपको अगला command "cd exif" टाइप करना है और फिर enter press करना है इससे आप अपने exif tool के फोल्डर में पहुंच जायेंगे। अगर आपको कही confusion हो तो आप dir command डालकर उस फोल्डर की सभी files को भी देख सकते है।
3. इसके बाद आपको अपना exif tool run करना है इसके लिए आपको यहाँ टाइप करना है "exiftool.exe" और space देकर अपने इमेज का नाम लिखना है और फिर enter press करना है। EX - अगर आपके इमेज का नाम Tricks.jpg है तो आपको यहाँ type करना है - "exiftool.exe Tricks.jpg" और फिर enter press करना है।
इतना करने के बाद आपको थोड़ी देर wait करना है और फिर आपके सामने उस इमेज की सारी जानकारी आ जाएगी जैसे की वह इमेज कब click की गई थी उसे कब modifie किया गया था , उसकी location क्या है ये सब आपको पता चल जाएगी , इसमें लोकेशन के लिए आपको उस इमेज का latitude and longitude show होगा जिसे आप गूगल map में डालकर आप उसकी exact location निकल सकते हो। अगर आपको इसमें कही कोई भी प्रॉब्लम आये तो नीचे कमेंट करें या मुझे tricksraman0923@gmail.com पर mail करके मुझे बताएं।
उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके कोई सवाल है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो मुझे नीचे कमेंट करके बताएं।

No comments:
Post a Comment