how to create a whatsapp account without number ?? बिना नंबर व्हाट्सएप्प अकाउंट कैसे बनाये - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Monday, April 23, 2018

how to create a whatsapp account without number ?? बिना नंबर व्हाट्सएप्प अकाउंट कैसे बनाये



हैल्लो फ्रेंड्स , मेरे ब्लॉग tricksraman.tk में आप सभी का स्वागत है | दोस्तों व्हाट्सप्प तो आप सभी जरूर चलाते ही होंगे बल्कि आज के समय में जिसके पास भी स्मार्ट फ़ोन है वो व्हाट्सप्प चलाता ही है और हर दिन व्हाट्सप्प यूजर की संख्या बढ़ती ही जा रही है , आप भी हर रोज व्हाट्सप्प पर कई लोगो से चैट करते होंगे।व्हाट्सप्प अकाउंट तो आप हमेशा अपने पर्सनल नंबर से ही बनाते होंगे लेकिन कई बार ऐसा होता है कि  आपको अपना नंबर किसी ऐसे व्यक्ति को देना पड़ता है जिसे आप नंबर नहीं देना चाहते या कभी आपके पास व्हाट्सप्प अकाउंट बनाने के लिए नंबर ही न हो तब आप क्या करोगे ???

 तो दोस्तों आज मैं आप लोगो के लिए ऐसी ट्रिक लेकर आया हूँ जिसकी मदद से आप बिना मोबाइल नंबर के भी या बिना अपना पर्सनल नंबर यूज़ किये व्हाट्सप्प अकाउंट बना सकते हो वो भी बड़ी ही आसानी से और इसके लिए आपको कुछ बहुत ज्यादा नॉलेज की भी जरुरत नहीं है। और इस नंबर को आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते है क्योकि ये आपका पर्सनल नंबर नहीं होगा। तो चलिए जानते है इसके बारे में पूरी डिटेल से -


इसके लिए आपको सबसे  पहले एक एप्प की जरुरत पड़ेगी जिसका नाम है TextNow। वैसे मैंने पहले भी एक पोस्ट लिखा था जिसमे मैंने बताया था की आप कैसे किसी को भी दूसरी country के नंबर से कॉल कर सकते है आप चाहे तो उस पोस्ट को भी इस लिंक से जाकर  पढ़ सकते है - how to call anyone with anonymous number .


सबसे पहले आपको अपने  मोबाइल में TextNow एप्प को डाउनलोड करना होगा , इसे आप गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर सकते है या इसे  डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - TextNow  .


How to create account in TextNow -

इसके बाद इस एप्प को ओपन करें , जब आप इसे ओपन करेंगे तो एक पेज ओपन होगा जिसमे welcome to TextNow लिखा होगा।

इसमें नीचे की ओर एक ऑप्शन होगा जिसमे Get A Free Phone Number लिखा होगा आपको उस ऑप्शन को टच करना है और उसके बाद आपको उसमे Account Create करने को कहेगा।


इसमें आप अपना ईमेल और पासवर्ड डाल के Account Create कर सकते हैं या फिर आप अपने फेसबुक अकाउंट से भी इसमें लॉगिन कर सकते हो। जब आप इसमे अपना Account create कर लोगे फिर आगे आपको captcha fill करने बोलेगा।

captcha क्या होता है इस पर मैंने पहले भी एक पोस्ट लिखा है आप उसे इस लिंक से जाकर पढ़ सकते है - captcha क्या है और इसका प्रयोग क्यों किया जाता है   .

captcha में आपको i am not a robot पे टच करना है और फिर आगे आपको कुछ images show होंगे जिसमें  आपको कुछ खास तरह के images को select करने को कहा जायेगा जैसे कि -  जिन images में car दिखाई दे रहे है उन्हें सेलेक्ट कीजिए।  इसके बाद आपको next के ऑप्शन पे टच करना है।

अब अगले पेज में आपको choose a phone number बोलेगा जिसमे नीचे आपको area code डालने बोलेगा इसमें आप इनमे से कोई भी कोड डाल सकते हैं - 423, 506 . इसके बाद अगले पेज में आपको आपका नया मोबाइल नंबर मिल जायेगा।  और अब आप इससे व्हाट्सप्प account create सकते है। 


TextNow से whatsapp पर account कैसे बनाये -

 व्हाट्सप्प पर account create करने के लिए आपको सिम्पली वही प्रोसेस करना है जो की आप अपने पर्सनल नंबर से व्हाट्सप्प account create करते समय करते है।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में अपना व्हाट्सप्प  एप्प ओपन करना है।

इसके बाद Agree & continue पर क्लिक करना है।

फिर आगे आपको आपका मोबाइल डालने को कहेगा , यहाँ पर आपको वो नंबर डालना है जो आपको textnow app से  मिला है , यहाँ नंबर डालने के बाद आपको ओके करना है फिर इसमें आपको नंबर  confirm करने के लिए बोलेगा इसमें आपको yes करना है।

इसके बाद आपको यहाँ  OTP डालने बोलेगा जो आपके textNow के एप्प पर आएगा , अगर आपके textnow एप्प पर 2-3 minute में कोई OTP नहीं आता है तो आपको नीचे call me का option मिलेगा आप उसमे टच करना फिर आपको आपके textnow एप्प पर एक कॉल आएगी उसे आपको रिसीव करना है।

इसमें आपको अपने whatsapp का OTP मिलेगा , फिर इस  OTP को अपने whatsapp में डालकर ओके कर देना आपका whatsapp Account create हो जायेगा। 


 अगर आपको कही भी कोई प्रॉब्लम आती है तो आप नीचे कमेंट कर सकते है या मुझे मेरे whatsapp number - +14422566093 पर भी मैसेज कर सकते है। 

उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके कोई सवाल है या किसी भी टॉपिक पर post चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें मैं उस पर पोस्ट जरूर लिखूंगा।






2 comments:

  1. Maine no. Bhi add kiya but use show kiya it is not a valid code country code main Canada air United States Bhi fill kya no progress now what to do

    ReplyDelete
  2. ye error apko textnow me aa raha hai ya whatsapp me account create karte samay ?? agar textnow me aa raha hai to ak baar code me 422 dalke try karo aur agar whatsapp me aa raha hai to text now me fir se account create karke new number lelo.

    ReplyDelete