VPN क्या है और यह कैसे काम करता है ? - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Friday, May 8, 2020

VPN क्या है और यह कैसे काम करता है ?

VPN क्या है और यह कैसे काम करता है ?

VPN इसका पूरा नाम है Virtual Private Network। vpn का इस्तेमाल आज के समय में खासकर अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। जो टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ रखते है ऐसे लोगो के द्वारा vpn का इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम डिटेल से जानेंगे की vpn होता है क्या है ? और कैसे इसका इस्तेमाल किया जाता है ? और साथ ही साथ ये भी की आपको vpn क्यों इस्तेमाल करना चाहिए ? सबसे बेस्ट vpn कोन सा है और क्यों ? तो चलिए जानते है इसके बारे में पुरे डिटेल से -

What is VPN ? VPN क्या है ?

 VPN (virtual Private network ) एक ऐसा नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल कर इंटरनेट पर अपनी identity को काफी हद तक hide किया जा सकता है या छुपाया जा सकता है। जब भी आप अपने डिवाइस पर data connection enable करते तो आपका ISP(Internet Service Provider ) आपको एक IP provide करता है। ये IP Internet पर आपका एड्रेस होता है। 

इंटरनेट पर जब भी कोई चीज सर्च करते है तो आपके public IP से request सेंड होती है। ये उस सर्वर तक पहुँचती है जहाँ डाटा रखा गया होता है। सर्वर के रिप्लाई करने पर आपको वह डाटा मिल जाता है जो आप खोज  रहे होते है। इसी प्रकार से पूरा internet work करता है। 

लेकिन क्या आप जानते है ? की आपके इसी IP की मदद से internet service provider या आपकी गवर्नमेंट आप पर नजर रख सकती है। जो इंटरनेट आप इस्तेमाल करते है वो इतना सिक्योर नहीं होता। यहाँ तक की कोई हैकर भी इस पर हैकिंग अटैक कर सारा डाटा निकाल सकता है। 

ऐसे में इन सब चीजों से बचने के लिए ही vpn का इस्तेमाल किया जाता है। vpn पूरी तरह से encrypted होता है। ये user के लिए एक तरह से tunnel बना देता है जिसमे internet surf करने पर डाटा और अधिक सुरक्षित हो जाता है। vpn न सिर्फ सुरक्षा देता है बल्कि ये internet पर आपकी identity को भी पूरी तरह से चेंज कर देता है। इसमें location के साथ साथ ISP , country , city इत्यादि भी चेंज हो जाते है।   

How To use vpn ? VPN का इस्तेमाल कैसे करें ?


 इंटरनेट पर vpn 2 तरह के मिल जायेंगे। पहला फ्री और दूसरा पेड। इनमे जो फ्री vpn होते है वो limited होते है। इनकी स्पीड उतनी अच्छी नहीं होती और न ही ये बहुत ज्यादा सिक्योर होते है। लेकिन अगर बात करें पेड vpn की तो ये बहुत ज्यादा सिक्योर होते है। इनकी स्पीड भी बहुत अच्छी होने के साथ-साथ काफी सारे फीचर्स भी देखने को मिल जाते है।

VPN को इस्तेमाल करने के लिए इन्हे उनकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होता है। जो भी vpn इस्तेमाल करना चाहते है सबसे पहले उसी वेबसाइट में जाए और वहां अपना अकाउंट क्रिएट करें। सभी vpn अपने service का ट्रायल जरूर देते है जिससे की उनके products को अच्छे से समझ पाएं। आप चाहें तो सीधे ही इसे buy कर सकते है।

इन्हे use करने के लिए नीचे दिए steps को follow करे -

1. सबसे पहले vpn को डाउनलोड कर ले।

2. फिर इसे अपने PC या android में install करे और ओपन करें।

3. कई vpn में open  करने के लिए पहले login करना होता है तो जिस अकाउंट से लॉगिन होकर आपने इसे डाउनलोड किया है उसी अकाउंट से लॉगिन करे।

4. अब यह ओपन हो जायेगा। यहाँ कई सारे country के नाम लिखे होंगे। जिस भी country के server से कनेक्ट होना चाहें उसे सिलेक्ट करें।

5. अब कनेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें आपका vpn connect हो जायेगा।

   अब इसे चेक करने के लिए गूगल पर "What is my IP " लिख करके सर्च कर सकते है। इससे आपको अपने IP और उसके लोकेशन की पूरी डिटेल मिल जाएगी।

क्या VPN इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित होता है ?

 VPN का इस्तेमाल करना आपको कई सारी चीजों से सुरक्षित रखता है। तो क्या ये कहा जा सकता है की ये पूरी तरह से सुरक्षित है ? अगर आप सोचते है की हाँ , तो ऐसा नहीं है। vpn आपकी privacy को protect जरूर करता है मगर ये आपके सभी logs को भी रखता है। यानी की अगर आपकी govt कभी आपकी डिटेल मांगे तो VPN Provider companies आपकी पूरी information दे देंगी। 

Virtual Private network provide कराने वाली कम्पनियां आपके सरक्षा के साथ आसानी से समझौता कर सकते है। इसलिए आपको इनपर पूरा भरोशा नहीं करना चाहिए।  


No comments:

Post a Comment