अब किसी भी इमेज फाइल के अंदर छिपा कर भेजें सीक्रेट मैसेजेस - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Saturday, April 11, 2020

अब किसी भी इमेज फाइल के अंदर छिपा कर भेजें सीक्रेट मैसेजेस



आप सभी के अपने दैनिक जीवन में काफी लोगो से मिलते होंगे। खासकर कभी किसी खास से मुलाकात हो जाती है जो आपकी जिंदगी का एक अहम् हिस्सा बन जाते है। ऐसा भी हो सकता है की आप कोई खास जरुरी बात  किसी तक पहुंचना चाहते हो लेकिन चिंता इस बात की है की कोई देख न। यहाँ मुख्य रूप से बात आपकी प्राइवेसी को लेकर हो रही है। प्राइवेसी आज के समय में मेन्टेन कर पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। इसीलिए आज आपको बताएँगे की कैसे किसी इमेज फाइल में कोई सीक्रेट मैसेज सेंड कर सकते है। इसका पता किसी को भी नहीं चलेगा।

अपने एंड्राइड मोबाइल का इस्तेमाल करके ही आसानी से किसी भी मैसेज को किसी भी इमेज फाइल के अंदर छिपाया या hide किया जा सकता है। पहले के ज़माने में लोग अपने सीक्रेट मैसेजेस को किसी लकड़ी , मोम या अन्य किसी चीज के अंदर छिपा दिया करते थे। इसे steganography टेक्निक कहा जाता है। steganography टेक्निक का इस्तेमाल एंड्राइड और किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल windows 7 , windows 8 , windows 10 या kali os के अंदर किया जा सकता है। 

भारत में सबसे ज्यादा यूजर एंड्राइड के है। वैसे एंड्राइड ही दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला OS है। आज हम इसी के बारे में बातएंगे की कैसे एंड्राइड में ही आप किसी मैसेज को इमेज के अंदर हाईड कर सकते है।  इसके लिए नीचे  दिए स्टेप्स को फॉलो करे। 

How To Create and Hide Secret messages 

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में एक app download करना होगा जिसका नाम है steganography master .  इसे आप प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करले। अब नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे -

1. play store से या इस दिए हुए link से steganography master download करें। 

2. अब इस app को open करें। यहाँ 2 ऑप्शन दिखाई देंगे एक Encode Text और दूसरा Decode text  . 

3. Encode के option पर टच करें। 

4. यहाँ gallery और कैमरा का ऑप्शन दिखाई देगा। आप gallery में जाके इमेज सिलेक्ट कर लें। या चाहें तो direct कैमरे से भी पिक ले सकते है। 

5. pic select करने के बाद आगे text डालने को कहेगा। यहाँ अपना मैसेज टाइप कर दे जिसे आप hide करना चाहते है। फिर एंटर प्रेस करे। 

6.  अब review के option में file name और password डालने को कहेगा। इसे डालके encode पर क्लिक करे। 

 इसके बाद आपकी pic gallery में सेव हो जाएगी। अब जिसे भी शेयर करना चाहते है उसे शेयर कर दे। जब इसे कोई डाउनलोड करके open करेगा तो उसे केवल वह इमेज दिखाई देगी। इसमें किसी को शक भी नहीं होगा। अगर किसी को जानकरी हो भी जाती है तब भी इसे open करने के लिए password की जरुरत होगी। 

ध्यान रखें की जिसे आपने यह इमेज भेजी है उसके पास भी इसका पासवर्ड होना चाहिये। जो password इसमें डालेंगे वही password इसे open करने के लिए भी लगेगा। 

How to Decode Image file 


जब इसके अंदर छुपे message को देखना हो तो इसे फिर से उस app से open करे। और नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे -

1. Steganography master App को open करें। 

2. यहाँ Decode के option पर जाये। और अपनी इमेज select करें। 

3. अब password मांगेगा। यहाँ जो password इसमें message डालते समय डाला गया था उसे डालकर open करें। 

4. आपका मेसेज यहाँ आपको text में मिल जायेगा। 

इस तरीके का इस्तेमाल करके आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते है। इससे आप आपने बैंक अकाउंट की details भी किसी को आसानी से सेंड कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment