Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi K30 Pro को लॉच करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन अपने 5G Feature के साथ 24 मार्च को चीन में लांच होगा। पिछले दिनों आयी एक रिपोर्ट के अनुसार इसका कलर वेरिएंट वाइट दिखाया गया है। अब लांच से पहले इसकी कीमत को लेकर कुछ जानकारियां सामने निकल कर आयी है। इसके बाद यह कहा जा सकता है की ये दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Gimochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi K30 Pro 5G की कीमत CNY 3,299 यानि की लगभग 33000 रुपए तक होगी। कंपनी ने यह जानकारी एक चीनी रिटेलर के आधिकारिक स्टोर पर हुई लिस्टिंग से दिया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है की अगर स्मार्टफोन इसी कीमत के साथ लांच हुआ तो यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा।
Redmi K30 Pro 5G चीन में 23 मार्च को लांच किया जायेगा। जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को 865 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी इसके कुछ फीचर का खुलासा पहले ही कर चुकी है जिसमे कहा गया है की इस स्मार्टफोन में 64MP का Sony IMX686 सेंसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ड्यूल ois का इस्तेमाल किया जायेगा जो की फोटोग्रफिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा फोन में टेलीफोटो लेंस भी उपलब्ध होगा।
Redmi K30 Pro 5G के अन्य फीचर की बात की जाय तो इसमें HDR 10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 32 mp तक का कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही पॉप-अप सेल्फी कैमरा की सुविधा उपलब्ध होगी। लीक्स के मुताबिक यह फोन वाइट, पर्पल, ग्रे , ब्लू कलर के साथ बाजार में लांच किया जा सकता है। इस समर्टफोन में 120 GHZ तक रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment