कोरोना वायरस से आप हो सकते है हैक ऐसे रहे सावधान - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Sunday, March 15, 2020

कोरोना वायरस से आप हो सकते है हैक ऐसे रहे सावधान

कोरोना का फ़ायदा उठाकर साइबर अपराधी काफी तेज़ी से सक्रिय हुए है । ये लिंक आपको ऐसे वेबसाइटस भी रिडाइरेक्ट कर देते है जहाँ आपकी लॉगिन डिटेल्स मांगी जाती है।

कोरोना वायरस का कहर अब पूरी दुनिया में फ़ैल चूका है अब इससे आप में से कोई भी अनजान नहीं होगा। कोरोना को अब महामारी भी घोषित किया जा चूका है क्योकि इसने दैनिक जीवन पर भी काफी बुरा असर डाला है। मगर क्या आप जानते है की इसी कोरोना का इस्तेमाल आपको हैक करने में भी किया जा रहा है। कोरोना फैलने के बाद से ऐसे कई केसेस सामने आ चुके है जिसमें की कोरोना से कई लोगो को हैक किया जा चूका है।  तो चलिए जानते है की आखिर कैसे कोरोना वायरस से आप हो सकते है हैक ?

कोरोना का फ़ायदा उठाकर साइबर अपराधी काफी तेज़ी से सक्रिय हुए है। दरअसल बात ये है की हैकर्स के द्वारा आम लोगो में कोरोना वायरस को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कोरोना को लेकर हैकर्स समूहों के द्वारा फेक वेबसाइटस का इस्तेमाल किया रहा है। ये वेबसाइटस दिखने में बिलकुल गवर्मेंट की  ऑफिसियल वेबसाइट की तरह ही लगती है। इसके साथ लोगो को मैसेज और ईमेल के माध्यम से भी फँसाया जा रहा है। 

कैसे अंजाम दिया जा रहा है कोरोना वायरस से हैकिंग को 

कोरोना से बचने के लिए लोग अपने जान पहचान वालो को इससे बचने के तरीके जो उनके पास व्हाट्सएप्प या अन्य माध्यमों से आ रहे है उसे वो सभी शेयर कर रहे है। इसी का फ़ायदा उठा कर साइबर हैकर हैकिंग करने के लिए आम लोगो को मैसेज और ईमेल के माध्यम से लिंक्स भेज रहे है। जिनमे कहा गया है की इसमें क्लिक करने पर उन्हें कोरोना वायरस से सम्बन्धीत सभी प्रकार की जानकारियां दी जायेंगी।

इस प्रकार के लिंक्स में हैकर्स के द्वारा बनाये गए malicious codes Inject कर दिए जाते है जिसमें की क्लीक करते ही आपके मोबाइल या कंप्यूटर का पूरा कण्ट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है जिससे की हैकर्स आपके सभी एकाउंट्स, यहाँ तक की आपके बैंक अकाउंट पर भी अपना कण्ट्रोल बना लेते है।ये लिंक आपको ऐसे वेबसाइटस भी रिडाइरेक्ट कर देते है जहाँ आपकी लॉगिन डिटेल्स मांगी जाती है। इस तरह के फेक पेज से लॉगिन डिटेल लेना फिशिंग कहलाता है।

कैसे बचें इस हैकिंग अटैक्स से 

हैकिंग अटैक्स से बचने का सबसे सही तरीका है की आप सावधान रहे। आपके पास इन सब चीजों की जितनी अच्छी नॉलेज होगी उतने ज्यादा सुरक्षित रह पाएंगे। कोरोना से सम्बंधित जानकारिया न्यूज़ की वेबसाइट से ही प्राप्त करें तो अच्छा होगा। इससे आपको सही जानकारियां मिलेगी।

व्हाट्सप्प या सोशल मीडिया पर आये किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। और खासकर अगर आपको ये लिंक्स किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए है तो आपको और ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है।अपने बैंक आकउंट की डिटेल्स किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर न दें। 

No comments:

Post a Comment