What is DVWA and How To install DVWA on your localhost - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Friday, November 15, 2019

What is DVWA and How To install DVWA on your localhost

नमस्कार दोस्तो  आप सभी का मेरे Blog Tricksraman पर स्वागत है उम्मीद है आप सब अच्छे ही होंगे।



अगर आप हैकिंग में intrest रखते है तो आपको ये तो जरूर पता होगा की बिना परमिशन के हम किसी भी व्यक्ति पर या उसके वेबसाइट पर कोई भी hacking attack perform नहीं कर सकते है। अगर आप ऐसा करेंगे तो हो सकता है की आप किसी बड़ी मुश्किल में फस जाएँ।

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है DVWA के बारे में की ये  DVWA होता क्या है और आप कैसे इसे अपने localhost में install कर सकते है।

What Is DVWA ? क्या होता है DVWA 

Dvwa एक Damn vulnerable web appliation है जसे PHP and Mysql में बनाया या कोड किया गया है। यह एक बेहद vulnerable एप्लीकेशन है। DVWA applicaton आपको अपने कम्प्यूटर में एक ऐसा environment provide कराता है जहाँ आप या कोई भी security professionals अपनी skills को test का सकते है और इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है की इसे commuter में localhost पर भी बड़ी ही आसानी से run कराया जा सकता है और इसमें किसी भी प्रकार का hacking attack legally performe किया जा सकता है। 

आप अपनी hacking skills को काफी अधिक बढ़ा सकते है और इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है।  

How To Install DVWA on your localhost ? कैसे install करें DVWA को अपने Localhost में ?

इस vulnerable application को अपने PC में install करने के लिए सबसे पहले आपके पास कोई भी एक offline server होना जरुरी है जिससे की आप अपने PC में localhost को access कर सके। मैं personally xampp का इस्तेमाल करता हूँ आप चाहे तो कोई और software भी इस्तेमाल कर सकते है। 

अगर आप नहीं जानते है की xampp server होता क्या है और आप कैसे इसे अपने कंप्यूटर में इस्तेमाल कर सकते है तो इसके लिए मैंने एक detail video बनाई हुई है आप उसे देखे और हमारे चैनल को भी साथ ही साथ subscribe भी जरूर कर ले। 

link - https://youtu.be/p_Glpy_bxhQ

ok दोस्तों तो मैं मान लेता हूँ की आपने अपने PC में localhost को successfully setup कर लिया है तो अब आपको DVWA की वह file चाहिए होगी जिसे आपको अपने localhost में setup करना है। 

इसे download और install करने के लिए नीचे steps को follow करें -


1. इसे install करने के लिए सबसे पहले इसकी official website - http://www.dvwa.co.uk/ पर जाएँ। 

2. यहाँ आपको नीचे 4 options मिलेंगे इसमें download पर click करें। 

3. अब आपकी फाइल जहाँ download हुई है उस folder को open करें। यहाँ dvwa आपको archive में मिलेगा इसे आप यहाँ से copy कर लें। 

4. अब अपनी उस directory को open करें जहाँ आपने अपना xampp install किया हुआ है। example के लिए अगर आपने इसे C : में install किया हुआ है तो उसे open करें और xampp फोल्डर में जाए यहाँ आपको htdocs फोल्डर मिलेगा इसे open करें और यहाँ DVWA के archive फाइल को paste कर दें। 

C:/xampp/htdocs/Dvwa . 

5. यहाँ अपने dvwa के archive फाइल को extract करें अब यहाँ dvwa-master नाम से एक folder create हो जायेगा। 

6. अब उस archive फाइल को डिलीट कर दें। 

7. अब अपने xampp control panel को open करे और इसमें apache और mysql को start करें। 

8. अब अपना कोई भी browser open करें और यहाँ localhost/ type करके search करें। आपको यहाँ dvwa लिखा हुआ मिल जायेगा। इस पर क्लिक करके इसे open करें। 

9. यहाँ आपको एक error देखने को मिलेगा इसे solve करने के लिए अपने xampp folder में जाके config folder को open करें यहाँ आपको config.inc.php.dist नाम की फाइल मिलेगी इसे आप rename करके  .dist को remove कर दें। 

10. अब इस file को sublime text editor या किसी भी अन्य text editor में open करें। मैं यहाँ आपको sublime text editor ही suggest करूंगा  क्योकि ये open source है और बहुत अच्छा है। आप चाहें तो notepad ++ का इस्तेमाल भी कर सकते है। 

11. अब इस फाइल को open करने के बाद इसमें password में जाके इसके सामने जो भी लिखा है उसे delete करदें और अब इसे फिर से save कर दें। 

12. अब फिर से आपने browser को open करके localhost सर्च करें। यहाँ आप सीधे dvwa के main page पर पहुंच जायेंगे। 

13. यहाँ नीचे आपको create /reset Database का option मिलेगा इसपर क्लिक करे।  इसके बाद आपके सामने एक login पेज open हो जायेगा। 

14. यहाँ आप admin and password डाल के लॉगिन करलें। 


तो दोस्तों अब आपके सामने dvwa का main page successfully open हो जाएगा। यहाँ आपको काफी सारी vulnerabilities देखने को मिलेगी। यहाँ आप कई तरह के hacking attack perform कर सकते है। 

अगर आपको इसमें किसी भी प्रकार का कोई error आता है तो आप हमारे वीडियो भी देख सकते है इसका लिंक नीचे दिया हुआ है। 

उम्मीद है दोस्तों ये video आपको जरूर पसंद आयी होगी अगर आपके कोई सवाल है या आप किसी भी topic पर post चाहतें तो नीचे कमेंट करें मैं उस पर पोस्ट जरूर डालूगा। 






No comments:

Post a Comment