भारत में whatsapp के 20 करोड़ से भी ज्यादा users है , यह एक बहुत बड़ा messaging platform है। अभी हाल ही में बुधवार के बाद से whats app के काफी समय तक बंद होने के कारण social media में तरह तरह की बातों का होना तो एक आम बात है। इन्ही सब बातों के बीच एक खास तरह का message को शेयर किया जा रहा है जिसमे इस बात का दवा किया गया है की मोदी सरकार ने whats app को रात 11 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है।
और इसके साथ ही साथ ये भी कहा जा रहा है की जिस मेसेज में इस बात का दवा किया गया है उसे आपको कई लोगो को भेजना पड़ेगा अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका Whats app Account disable or permanent Delete हो जायेगा। अपने अकाउंट को बचने के लिए आपको काम से काम 10 लोगो को इस message को send करने को कहा जा रहा है।
क्या आपको भी whats app पर ऐसा कोई message आया है ? अगर हाँ तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
क्या है इस बात की सच्चाई? क्या व्हाट्सअप हो जायेगा बंद
सबसे पहले तो आपको ये बता दे की दुनिया की सबसे बड़ी social media company की लगभग सभी services down थी और इन पर दुनिया भर के अरबो users photo upload और status update इत्यादि काम नहीं कर पा रहे थे। भारतीय समय के अनुसार यह समस्या लगभग रात के 8:30 बजे से प्रारम्भ हुई थी और इसे 9 घंटे के बाद ठीक कर लिया गया था।
Twitter पर users इस बात की आशंका जता रहे है थे की रूस और चीन ने अमेरिकी कंपनी पर कोई cyber attack किया है। व्हाट्सप्प का इस प्रकार से बंद हो जाना ये कोई पहली घटना नहीं है पहले भी ऐसा कई बार हो चूका है।
चूंकि फेसबुक पहले से ही कैंब्रिज अनालिटिका डेटा स्कैंडल के बाद से लगातार सवालों के घेरे में है, इसलिए लोगों का डर भी वाजिब है।
फेसबुक ने क्या कहा
इस पर Facebook का कहना है की company इस issue के बारे में जानती है और वह इसे जल्दी ही ठीक कर लेगी। Facebook ने यह बात twitter , Instagram , Facebook और whats-app के twitter handle पर बताई।
अब बात आती है की whatsapp में तेजी से share किये जा रहे उन messages में कितनी सच्चाई है ?
तो आपको बता दे भारत सरकार द्वारा या whats-app company द्वारा ऐसे किसी भी बात की आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने whats-app Facebook और Instagram के down होने को technical problem ( तकनिकी खराबी ) बताया है।
social platforms पर शेयर किये जा रहे ये messages सिर्फ और सिर्फ अफवाही मेंढको के द्वारा फैलाय गए है और इनमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। आपका whats-app account पूरी तरह से सुरक्षित है और आपको इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क या चार्ज नहीं देना पड़ेगा।



Nice Article sir thankyou.
ReplyDelete