what is IMEI number ?? IMEI नंबर क्या है इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है ?? - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Friday, December 14, 2018

what is IMEI number ?? IMEI नंबर क्या है इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है ??

आप चाहे जो भी मोबाइल चलाते हो , वो चाहे सस्ता हो या महंगा या फिर चाहे वो किसी भी कंपनी का मोबाइल हो आपको उसमे एक चीज हमेशा देखने को मिलेगी इसका नाम है IMEI Number . ये नंबर हर मोबाइल में होता है और सभी के लिए अलग अलग IMEI Numbers होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की ये IMEI Number क्या होता है ? और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?? अगर नहीं। ...... तो चलिए जानते है इसके बारें में पुरे डिटेल से -

आपको इस पोस्ट में इन सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे -
IMEI number क्या है ?
IMEI number का प्रयोग कैसे किया जाता है?
किसी भी मोबाइल फ़ोन में IMEI Number कैसे चेक किया जाता है ?
क्या IMEI नंबर से location trace किया जा सकता है ??
  

IMEI Number क्या है (What is IMEI Number in hindi?)

IMEI का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity है। ये नंबर सभी मोबाइल्स के लिए अलग अलग होता है। एक Standerds IMEI Number 14 Digit का होता है और साथ में कुछ additional check numbers को भी जोड़ा जाता है।  दूसरा IMEI /SV (Software Version ) 16 Digit का होता है लेकिन ये सिर्फ नए मोबाइल Phones में ही देखने को मिलता है। IMEI number का प्रयोग केवल mobiles की पहचान बताने के लिए ही नहीं है बल्कि इससे आप किसी मोबाइल को block भी करा सकते है और साथ ही साथ आपका फ़ोन चोरी हो जाने पर इस नंबर की मदद से उसे Trace भी किया जा सकता है।  

IMEI Number कैसे पता करें ( How to find IMEI Number )

अब बात आती है की आखिर IMEI Number को पता कैसे किया जाता है।  तो इसके लिए आपको मै 2  method बताऊंगा , पहला तो ये की अगर आपका मोबाइल फ़ोन काफी पुराना है तो ज्यादातर पुराने मोबाइल Phones में *#06# Dail करके IMEI Number को चेक किया जाता है।  और अगर मोबाइल फोन नया है वो तो इसे Step by Step Follow करें -

  • Iso ( Iphone , Lte/ 3g Ipad) ये करें : Settings > General> About Menu .
  • Android : Setting Menu under About phone .
  •  Older Sony Or Sony Ericsson : Enter "right" left left "left" on the Keypad .
  • Blackberry or never sony Ericsson : Options Menu Under Ericssons  

 क्या IMEI Number से आपके फ़ोन की Location Trace की जा सकती है -
 अगर आपके मन में यह सवाल है की क्या आपके mobile के IMEI Number से उसका location भी Trace किया जा सकता है ? तो इसका जवाब है हाँ। . .. अगर कभी आपका मोबाइल phone कही खो जाता है और आप इसकी शिकायत दर्ज कराते है तो आपके मोबाइल को उसके IMEI Number के द्वारा ही खोजा जाता है , क्योकि यही वो नंबर है जो आपके mobile phone को अलग पहचान दिलाता है और इसे change भी नहीं किया जा सकता इसलिए location Trace करने में इसका प्रयोग किया जा सकता है।  
  

उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी, अगर आपके को सवाल है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते है तो नीचे कमेंट करें या आप चाहें तो मुझे मेरे EMAIL - ramangupta512@gmail.com पर mail भी कर सकते है।   

No comments:

Post a Comment