what is temporary or Disposable email address ?? temporary email address क्या होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है ?? - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Saturday, July 14, 2018

what is temporary or Disposable email address ?? temporary email address क्या होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है ??




                                 Hallo friends welcome to my blog tricksraman.tk 


आज हम जिस टॉपिक के बारे में बात करने वाले है वह आपके लिए जानना काफी फायदेमंद हो सकता है और यह हमेशा ही आपके काम आने वाला है। इंटरनेट का इस्तेमाल तो आज के समय में हर कोई  करता है आप भी हर रोज कितनी ही websites पर visit करते होंगे और अपने काम की चीजे तलाशते होंगे। इंटरनेट एक बहुत ही आसान रास्ता है किसी भी तरह की knowlege को खोजने का , मगर कई बार ये चीजे या knowlege जो आपको चाहिए होती है वो आपको इतनी आसानी से नहीं मिलती है बल्कि इन्हे पाने के लिए आपको उस साइट पर या तो account बनाना पड़ता है फिर अपने gmail account से login करना होता है और google play store पर भी android के लिए ऐसे बहुत सारे apps मौजूद है जिन्हे open करने के लिए आपको अपना email देना पड़ता है।  

लेकिन क्या आपको पता है की किसी भी website को इस प्रकार से अपना email देना आपके लिए काफी नुकसान दायक भी साबित हो सकता है और कई बार आप ऐसे websites में भी विजिट करते है जिनपे आप पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते लेकिन आपको इन्हे भी अपनी डिटेल देनी पड़ती है , तो सवाल उठता है की ऐसे में क्या किया जाय ?? या फिर क्या कोई ऐसा रास्ता है जिससे की इन sites को बिना अपना detail दिए ही  इनसे अपने काम की चीजों को प्राप्त किया जा सके ??

तो दोस्तों आज मैं आप लोगो के लिए ऐसे ही ट्रिक के बारे में पूरी जानकारी लेकर आया हूँ जिसके द्वारा आप बिना अपना email id use किये या बिना अपनी detail दिए किसी website पर या किसी app पर अपना account create कर सकते है या email verification को bypass कर सकते है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल से। 

तो जिस ट्रिक के बारे में मैं आपको बताने वाला हूँ उसका नाम है temporary email address - 


What is Temporary or Disposable email address . Temporary or Disposable email address क्या होता है ? 

Temporary email address , एक ऐसा email होता है जो की बहुत ही कम समय के लिए उपलब्ध होता है यानि की आप इस email का इस्तेमाल बहुत ही थोड़े  समय के लिए ही कर सकते हैं उसके बाद यह email स्वयं ही नष्ट हो जाता है , इस तरह का email आपको Internet पर बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है , इसके लिए google पर बहुत सी websites मौजूद है जो free of cost आपको ये emails provide कराती है।  इन email का इस्तेमाल आप किसी भी website पर अकाउंट बनाने के साथ साथ ईमेल verification को bypass करने एवं किसी नई mail को प्राप्त करने के लिए भी कर सकते है।  
Temporary email का इस्तेमाल कैसे करें ??

इसके लिए आपको temporary or disposable email provide कराने वाली websites पर visit करना है और आपको temporary email address मिल जायेगा इसके साथ ही साथ आपको एक blank बॉक्स भी मिलेगा जिसमे की आप कोई mail प्राप्त करते हैं तो वह show होगा। और अगर आप कही अपना account create करना चाहते हैं तब भी आप इस email का इस्तेमाल कर कही भी अपना account create कर सकते है , इसके लिए मैं आपको कुछ websites के बारे में बताने वाला हूँ जहा से आप temporary emails प्राप्त कर सकते हैं एवं उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये websites हैं - 

Temp mail - 
                    
         इस site में visit करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -  Temp Mail  या आप चाहें तो इसे android पर app की मदद से भी use कर सकते है यह app आपको google play store पर बड़ी ही आसानी से मिल जायेगा।
10 Minute Mail -
    
           इस साइट में आपको जो disposable email मिलेगा वो आपको सिर्फ 10 मिनट तक के लिए ही उपलब्ध होगा , लेकिन अगर 10 Minute में आपका काम नहीं हो पाता है तब राइट साइड में दिए हुए 10 minute more के icon पर टच करके इसे वापस 10 मिनट तक के लिए इस्तेमाल कर सकते है और आप जितनी बार चाहे इसके टाइम को बढ़ा सकते है। इस साइट में visit करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - 10 Minute Mail 
Mailinator - 
                 इसमें आपको sing up process से गुजरना पड़ेगा इसमें कोई भी email डालके GO करें और आपको वह ईमेल मिल जायेगा।  इस साइट में जाने के  लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Mailinator
 
  Guerrilla Mail - 

                 इस साइट में visit  करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Guerrilla Mail 


   उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके कोई भी सवाल है या आप किसी भी टॉपिक पर पोस्ट चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें या मुझे मेरे email - tricksraman0923@gmail.com पर mail भी कर सकते हैं और मेरे blog के सभी पोस्ट के notification पाने के लिए ऊपर दिए गए subscribe button को touch कर मेरे blog को subscribe जरूर करें।    

                                  धन्यवाद एंड गुड़ बाय 

 

No comments:

Post a Comment