भारत इस साल 5G technology के रोडमैप को लेकर जून तक पूरी तरह से तैयार हो जायेगा | टेलिकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि - "भारत को डिजिटल करने के प्रयासों को पूरा करने में 5G टेक्नोलॉजी अहम् भूमिका अदा करेगी | इस क्रम में देश को 5G क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार उद्योग, अकादमिक क्षेत्र और स्टार्टअप समुदाय समेत सभी हितकारो के साथ मिलकर काम कर रही है|
यह भी पढ़ें -
दूरसंचार उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (COAI) के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि -
"इस मामले में उच्च स्तरीय फर्म ने काम करना शुरू कर दिया है | इसमें वैश्विक विशेषज्ञ , उद्योग विशेषज्ञ , आईआईटी, आईआईएसी को शामिल किया गया है | जून तक भारत के पास 5G को लेकर पूरा रोडमैप तैयार हो जायेगा |
5G को लेकर अब हमारे देश में भी काफी तेजी से कार्य हो रहे हैं | 5G टेक्नोलॉजी में बहुत ही तेजी से डाटा ट्रांसफर होने के साथ साथ इसकी स्पीड भी बाकि जनरेशन के मुकाबले 10 गुना तेज होगी यानि की नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस टेक्नोलॉजी 5G पर ही आधारित होने वाली है |
5G टेक्नोलॉजी की शुरुवात सन 2010 में हुई थी , इसे मोबाइल नेटवर्क की पांचवी पीढ़ी भी कहा जा सकता है , यह वायरलेस वर्ल्ड वाइड वेब को ध्यान में रखकर बनाया गया है | अधिकतर मोबाइल कम्पनियाँ 2020 तक इसे अपने मोबाइल में लाने की तैयारियां कर रही है | ऐसा माना जा रहा है कि इसकी स्पीड 1GBPS से भी अधिक होगी हलाकि अभी तक इसकी अधिकतम स्पीड डिफाइन नहीं की गई है क्योकि इस पर अभी काम चल रहा है |
इस तकनीक की सबसे खास बात यह है की इसमें सबसे तेजी से डाटा ट्रांसफर होगा जिसके कारण आप बड़ी ही आसानी से वीडियो कॉल कर पाएंगे और साथ ही साथ नॉलेज शेयरिंग के लिए भी यह एक अच्छी तकनीक साबित होने वाली है |

No comments:
Post a Comment