गूगल के कुछ मजेदार ट्रिक्स - Tricks Raman

Latest

Cool Android And Computer Tips & Tricks

About Me

Welcome

Sunday, July 16, 2017

गूगल के कुछ मजेदार ट्रिक्स




 गूगल का प्रयोग तो आप सभी करते है, कौन नहीं जनता की गूगल विश्व का सबसे Popular Search Engine है, लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल के और भी बहुत से secrets हैं जिनमे से कुछ को शायद आप जानते भी हों और शायद नहीं भी। आइये जानते हैं गूगल के कुछ मजेदार Tricks के बारे में -

1 Do A Barrel Roll -
                               google में जब भी do a barrel roll लिख के सर्च करेंगे तो गूगल का सर्च पेज 360 अंश के कोण पर घूम जाता है ,है न मजेदार।

2 Google image search - 
                                      अगर आपके पास डिजिटल कैमरे से खींचा हुआ या स्कैन किया गया फोटो है और उसके बारे में नहीं पता तो उस इमेज को गूगल सर्च बार तक खींच कर ले जाइये और छोड़ दीजिये, गूगल आपको उस फोटो या इमेज से सम्बंधित सारी जानकारी जो दुनिया भर के किसी भी वेबसाइट पर होगी लेकर दे देगा या उसी इमेज से मिलती जुलती सारी इमेज सर्च कराकर दे देगा।

3 Askew-
              Google search Bar में Askew लिख कर सर्च करने पर गूगल होमपेज तिरछा हो जाता है।


4 zerg rush-
                   Google search Bar में Zerg rush लिख कर search करने से पेज पर बहुत सारे "oo" जाते हैं जो पुरे सर्च रिजल्ट को ख़तम कर देते हैं ,असल में ये एक गेम हैं जो Zerg rush टाइप करने पर गूगल पेज में चलने लागता है।


5 Google gravity -
                            इसमें गूगल का homepage धड़ाम से नीचे गिर जाता है और आप इसी स्थिति में सर्च कर सकते हैं और गूगल  होमपेज  को इधर उधर फेक भी सकते हैं।

6 Google Sphere -
                            इसे देखने के लिए यंहा Click करें  .  इसमें सर्च पेज की सारी सामग्री आपके माउस के मूवमेंट के साथ चक्रवात की तरह घूमने लगती हैं।

 उम्मीद है कि आपको ये Tricks पसंद आये होंगे , अगर आपका कोई सवाल है या आपको किसी Topic पर पोस्ट चाहिए तो नीचे कमेंट करें मैं उस पर पोस्ट जरूर लिखूंगा।



No comments:

Post a Comment